रायपुर में संपन्न हुआ ‘सेंट्रल इंडिया सीजन 5’, नमन, शिवांगी, ऋषिका और आव्या-मोक्ष बने विजेता

राजधानी रायपुर के होटल वुड कैसल में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया सीजन 5’ फैशन शो का भव्य समापन हुआ। ट्रिप्स प्रोडक्शन के इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर से आए 35 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मिस्टर, मिस, मिसेज और किड्स कैटेगरी में नमन शुक्ला, शिवांगी साहू, ऋषिका शर्मा तथा आव्या श्रीवास्तव और मोक्ष माही साहू विजेता बने।

Jun 15, 2026 - 15:28
 0  3
रायपुर में संपन्न हुआ ‘सेंट्रल इंडिया सीजन 5’, नमन, शिवांगी, ऋषिका और आव्या-मोक्ष बने विजेता

UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l राजधानी रायपुर के होटल वुड कैसल में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया सीजन 5’ फैशन शो का भव्य समापन शानदार अंदाज में हुआ। ट्रिप्स प्रोडक्शन की ओर से आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे 35 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम ने फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

आयोजक तृप्ति रॉय चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मिस, मिसेज, मिस्टर और किड्स कैटेगरी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने विभिन्न राउंड में अपनी प्रस्तुति देकर निर्णायकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘पूल सूट राउंड’ रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल का शानदार प्रदर्शन किया

इस आयोजन को और भव्य बनाने में संस्कृति मेंस एथनिक वियर शोरूम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जो कार्यक्रम के आधिकारिक ड्रेस पार्टनर थे। उनके विशेष परिधानों ने रैंप शो की आकर्षण को और बढ़ा दिया। प्रतिभागियों को महीनों तक विशेषज्ञ प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसके बाद उन्होंने फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सौरभ एंटरटेनमेंट के एमडी सौरभ शर्मा और जनप्रतिनिधि सन्नी अग्रवाल उपस्थित रहे। मुंबई से आई टीवी अभिनेत्री रश्मी गुप्ता ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं रूबी नागरा, श्रुति दुबे और तुषार पाणिग्रही ने शो स्टॉपर के रूप में अपनी विशेष प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। बच्चों की कैटेगरी में जसलीन कुल और जैन ने किड्स शो स्टॉपर के रूप में मंच पर आकर्षक प्रस्तुति दी।

प्रतियोगिता के परिणामों में मिस्टर कैटेगरी में नमन शुक्ला और श्रीजन साहू विजेता घोषित किए गए। प्रवीण साहा को प्रथम रनरअप और भावेश सिंह बाद्रा को द्वितीय रनरअप का स्थान मिला। मिस कैटेगरी में शिवांगी साहू ने विजेता का ताज अपने नाम किया, जबकि बेबो प्रथम रनरअप और भूमिका सिन्हा द्वितीय रनरअप रहीं।

मिसेज कैटेगरी में ऋषिका शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। स्नेहा आहूजा प्रथम रनरअप और ज्योति साहू द्वितीय रनरअप घोषित की गईं। वहीं किड्स कैटेगरी में आव्या श्रीवास्तव और मोक्ष माही साहू विजेता बने। देवांश जश्नानी और गुरसिदक सिंह प्रथम रनरअप तथा बाकिर मारफानी और मनकीरत सिंह द्वितीय रनरअप रहे। माया साहू को विशेष उपलब्धि के लिए ‘स्पेशल क्राउनिंग विनर’ सम्मान प्रदान किया गया।

आयोजक तृप्ति रॉय चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता में कुशाग्र सोलंकी सहित सेटिस्फेक्शन इवेंट्स, एचआरके इवेंट्स, गोल्डन ब्रेड इवेंट्स और कामाख्या इवेंट्स की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फैशन और प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाले इस आयोजन की सभी ने सराहना की। ‘सेंट्रल इंडिया सीजन 5’ ने एक बार फिर साबित किया कि रायपुर फैशन और टैलेंट के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।