बाल सुरक्षा सप्ताह: बोड़ला पुलिस ने छात्रों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी विस्तृत जानकारी

बोड़ला थाना पुलिस ने बाल सुरक्षा सप्ताह पर सरस्वती शिशु मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को साइबर अपराध, POCSO एक्ट, बाल विवाह, दहेज, यातायात नियम और संवेदनशील विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Nov 20, 2025 - 14:13
 0  14
बाल सुरक्षा सप्ताह: बोड़ला पुलिस ने छात्रों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी विस्तृत जानकारी

 UNITED NEWS OF ASIA.कबीरधाम | पुलिस अधीक्षक  धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल और अनुविभागीय अधिकारी  अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, नगर पंचायत बोड़ला में बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों और सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने मुख्य रूप से बाल विवाह निषेध, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, POCSO एक्ट और गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील विषयों पर बच्चों को जागरूक किया। इसके साथ ही ‘अभिव्यक्ति एप’ के उपयोग और उसकी महत्ता समझाई गई।

 यातायात नियमों के पालन पर भी विशेष जोर दिया गया, जिसमें हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, तीन सवारी न बैठाना, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन न चलाने संबंधी चेतावनी शामिल थी। कार्यक्रम के दौरान थाना बोड़ला से सउनि प्रहलाद चंद्रवंशी, सउनि वासुदेव पैकरा, प्रधान आरक्षक मनोज महोबिया, आरक्षक अमर पटेल तथा आरक्षक पुरन डाहिरे उपस्थित रहे और बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं कानून से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। यह जागरूकता कार्यक्रम बाल सुरक्षा को लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ।