पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो कबीरधाम ने किया हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम द्वारा जिलेभर में हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हुए।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिलेभर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु और सफल नेतृत्व की कामना की गई।