विकसित भारत की दिशा तय करेगा बिहार का जनादेश: भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान
बिहार चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि यह जनादेश प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने एनडीए की ऐतिहासिक जीत को सुशासन, सुरक्षा और विकास की पुष्टि बताया।
UNITED NEWS OF ASIA. महेन्द्र अग्रवाल, रायगढ़ | बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा कि यह जीत भाजपा का उत्सव नहीं, बल्कि जनता की सेवा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि बिहार का यह जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना को मजबूती देगा।
दीवान ने कहा कि बिहार की भूमि सदियों से ज्ञान और नीति की जन्मस्थली रही है—बुद्ध के ज्ञान और चाणक्य की नीतियाँ आज भी विश्वभर में प्रासंगिक हैं। ऐसे प्रदेश में एनडीए को मिले जनसमर्थन को उन्होंने "सुनामी" करार दिया।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, नारी सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लंबे समय से जारी प्रयासों पर विश्वास जताया है।
“नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोदी जी के नेतृत्व में बिहार के विकास पर दिल खोलकर काम हुआ है,”
उन्होंने कहा।
जिला अध्यक्ष दीवान ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार के विज़न, नेतृत्व और विकास मॉडल पर जनता का भरोसा इस जनादेश में स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने रोजगार और अवसरों को चुना है, वहीं महिलाओं ने सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एनडीए पर भरोसा जताया है।