गुरु बालकदास जयंती पर बेमेतरा में भव्य आयोजन की तैयारी, 16 अगस्त को रक्तदान शिविर और 18 को निकलेगी शोभायात्रा
बेमेतरा में गुरु बालकदास जयंती के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला सतनामी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 अगस्त को नवागढ़ में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर और 18 अगस्त को बेमेतरा में भव्य सतनाम शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों और जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l वीर बलिदानी राजा गुरु बालकदास की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर रविवार को बेमेतरा के रेस्ट हाउस में जिला सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लेकर आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।