ग्राम बरौदा में यादव महासम्मेलन संपन्न, सामाजिक भवन का लोकार्पण; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधायक अनुज शर्मा हुए शामिल
धरसीवां विधानसभा के ग्राम बरौदा में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया, जबकि विधायक अनुज शर्मा ने समाज की एकजुटता, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण पर जोर दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरौदा में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय यादव समाज महासम्मेलन एवं नवनिर्मित सामाजिक भवन के लोकार्पण समारोह का आयोजन उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सामाजिक बंधु, मातृशक्ति और युवा शामिल हुए। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।