अनुज शर्मा का चला जादू, बम्हनीडीह और सहसपुर लोहारा में भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत

नगरीय निकाय चुनाव और उपचुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। बम्हनीडीह नगर पंचायत में रमेश कुमार डडसेना और सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में सरिता संतोष मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की। भाजपा विधायक एवं स्टार प्रचारक अनुज शर्मा ने इसे जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की नीतियों की जीत बताया।

Jun 6, 2026 - 12:33
 0  2
अनुज शर्मा का चला जादू, बम्हनीडीह और सहसपुर लोहारा में भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l नगरीय निकाय चुनाव और उपचुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारक और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने जिन क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क और चुनावी सभाएं की थीं, वहां पार्टी प्रत्याशियों को प्रचंड जनसमर्थन मिला है। चुनाव परिणामों ने एक बार फिर यह साबित किया है कि अनुज शर्मा का प्रचार अभियान मतदाताओं के बीच प्रभावी रहा और भाजपा को इसका सीधा लाभ मिला।

बम्हनीडीह नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश कुमार डडसेना ने 889 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। वहीं सहसपुर लोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने 762 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त कर पार्टी की स्थिति को और मजबूत किया।

इन दोनों क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान अनुज शर्मा ने लगातार जनसभाएं, रोड शो और घर-घर संपर्क अभियान चलाकर मतदाताओं तक भाजपा की नीतियों और सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया था। चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मीडिया से चर्चा करते हुए अनुज शर्मा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है तथा भाजपा के प्रति अपना विश्वास दोहराया है।

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल रमेश कुमार डडसेना और सरिता संतोष मिश्रा की व्यक्तिगत जीत नहीं है, बल्कि बम्हनीडीह और सहसपुर लोहारा के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है। इस सफलता का वास्तविक श्रेय उन समर्पित कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी लगातार मेहनत करते हुए पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया।

अनुज शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों से अपेक्षा जताई कि वे जनता की उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरते हुए अपने नगरों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने भारी बहुमत के साथ जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका सम्मान करते हुए नगरों में विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याण के कार्यों को गति दी जानी चाहिए।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नगर पंचायतों में नए नेतृत्व के तहत विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। चुनावी जीत के बाद दोनों क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है। परिणामों ने यह संकेत दिया है कि जनता विकास और सुशासन के मुद्दों पर भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है तथा आने वाले समय में भी पार्टी को अपना समर्थन देने के लिए तैयार है।