सुशासन तिहार: ग्राम जरौदा के समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं

सुशासन तिहार-2026 के तहत ग्राम जरौदा में आयोजित समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेंडर, ड्राइविंग लाइसेंस, कृषि बीज और अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।

Jun 6, 2026 - 12:26
 0  6
सुशासन तिहार: ग्राम जरौदा के समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं

UNIED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में आयोजित सुशासन तिहार-2026 के तहत ग्राम जरौदा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

प्रदेशभर में 1 मई से 10 जून तक आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। इसी कड़ी में आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी जाना। इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलेंडर, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुर्वेदिक दवाइयां, कृषि बीज तथा आवास योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी प्रदान की गई। महिलाओं को पोषण आहार और अन्य विभागीय योजनाओं के तहत सामग्री भी वितरित की गई।

शिविर में विभिन्न विभागों और स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने और प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन सीधे गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका निराकरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है, जिससे विकास कार्यों को गति मिल रही है और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सुशासन, सेवा और विकास के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है तथा समाधान शिविर इस सोच को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

कार्यक्रम में चंद्रकांती वर्मा, शकुंतला ढीलेंद्र सेन, दिनेश खूटे, देवजी भाई पटेल, सविता चंद्राकर, सरोज चंद्रवंशी, रुखमणी वर्मा, अशोक सिन्हा, अरविंद ठाकुर, सुनील शर्मा, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, लाभार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।