कबीरधाम से होगा वीबीजी राम जी योजना का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ, गंडई खुर्द बना आयोजन स्थल
कबीरधाम जिले के बोडला विकासखंड की ग्राम पंचायत गंडई खुर्द से 2 जुलाई को वीबीजी राम जी योजना का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ होगा। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कबीरधाम जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ में वीबीजी राम जी योजना का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ आगामी 2 जुलाई को बोडला विकासखंड की ग्राम पंचायत गंडई खुर्द से किया जाएगा। पूरे प्रदेश के इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए गंडई खुर्द का चयन होने से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।