Safe Click 2.0 अभियान के तहत छिंदवाड़ा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मध्यप्रदेश पुलिस के Safe Click 2.0 अभियान के तहत छिंदवाड़ा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों, कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों में कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों और नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा 1930 हेल्पलाइन और NCRP पोर्टल की जानकारी दी गई।
UNITED NEWS OF ASIA. याग्राज सिंह पटेल, छिंदवाड़ा l छिंदवाड़ा जिले में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित 15 दिवसीय Safe Click 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर विद्यार्थियों और युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।