भाजपा महिला मोर्चा में माया बेलचंदन को बड़ी जिम्मेदारी, राजनांदगांव जिला प्रभारी नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने महिला मोर्चा की नई जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी सूची जारी की है। इस सूची में दुर्ग की सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता माया बेलचंदन को राजनांदगांव जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनके अनुभव और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहिताश सिंह भुवाल, दुर्ग l भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने महिला मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी की नई सूची जारी की है। इस सूची में दुर्ग की सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता माया बेलचंदन को राजनांदगांव जिले का महिला मोर्चा प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और महिला कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।