10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, राहुल गांधी से की मुलाकात
अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर लौटे दुर्ग शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क, श्रमदान और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शिविर से मिली सीख को दुर्ग शहर में लागू कर संगठन को और मजबूत बनाया जाएगा।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहिताश सिंह भुवाल, दुर्ग l अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भी सक्रिय सहभागिता की। शिविर का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को जनसरोकारों से जोड़ना तथा संगठनात्मक कार्यशैली को अधिक प्रभावी बनाना था।