डोंगरगढ़ के गोल बाजार में भीषण आग, कई दुकानें चपेट में, दमकल की टीमों ने संभाला मोर्चा
डोंगरगढ़ के व्यस्त गोल बाजार स्थित भाटिया किराया भंडार में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आसपास की इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान की दुकानें भी आ गईं। डोंगरगढ़ और राजनांदगांव से पहुंची दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी रहीं। प्रशासन के अनुसार फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
UNITED NEWS OF ASIA. नेमिश अग्रवाल, राजनंदगांव l शहर के व्यस्त गोल बाजार क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग भाटिया किराया भंडार में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित इलेक्ट्रॉनिक एवं इलेक्ट्रिकल सामान की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई देती रहीं, जबकि घना धुआं कई किलोमीटर तक फैल गया।