कोरबा में हमाल की निर्मम हत्या, ओवरब्रिज के नीचे सो रहे युवक पर डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार
कोरबा शहर में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल राजेश महाराज की डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सुबह हुए विवाद और पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. राहुल गुप्ता, कोरबा l शहर के रेलवे ओवरब्रिज क्रॉसिंग के नीचे सोमवार को एक हमाल की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। चबूतरे पर सो रहे युवक के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।