सहयोग केंद्र में केदार कश्यप ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय के सहयोग केंद्र में वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधिमंडलों से संवाद किया। उन्होंने विभिन्न समस्याओं और सुझावों को सुनते हुए कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए तथा कहा कि भाजपा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में संचालित सहयोग केंद्र में सोमवार को वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन एवं कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधिमंडलों से संवाद किया। सहयोग केंद्र का उद्देश्य कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा शासन और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।