झटका तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, खेत में बुआई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरनपुर कला में खेत में लगाए गए विद्युत झटका तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। बुआई के दौरान पहले पुत्र करंट की चपेट में आया, जिसे बचाने दौड़े पिता भी करंट की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरनपुर कला में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कथित विद्युत झटका तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।