युवा कांग्रेस की हाई परफॉर्मर सूची में कबीरधाम के तुकाराम चंद्रवंशी और आकाश केशरवानी शामिल
भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जारी हाई परफॉर्मर सूची में कबीरधाम जिले के युवा नेता तुकाराम चंद्रवंशी और आकाश केशरवानी को स्थान मिला है। सूची जारी होने के बाद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की संगठनात्मक सक्रियता और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी भूमिका की सराहना की।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी की गई हाई परफॉर्मर सूची में कबीरधाम जिले के दो युवा नेताओं तुकाराम चंद्रवंशी और आकाश केशरवानी को शामिल किया गया है। सूची सार्वजनिक होने के बाद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
