थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
रायपुर जिले की खरोरा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए आत्माराम घृतलहरे नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 105 पौवा देशी मदिरा मशाला शोले शराब, कुल 18.900 बल्क लीटर और ₹11,100 का मशरूका जप्त किया है।
UNITED NEWS OF ASIA. रायपुर | थाना खरोरा पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपी आत्माराम घृतलहरे पिता स्व. रामलाल घृतलहरे, उम्र 52 वर्ष, निवासी पचरी वार्ड क्रमांक 08, सतनाम चौक, थाना खरोरा, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से 105 पौवा
देशी मदिरा मशाला शोले शराब जप्त की गई, जिसमें प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब भरी थी, जिसकी कुल मात्रा 18.900 बल्क लीटर है। शराब की कीमत ₹10,500/- तथा नकद बिक्री रकम ₹600/- सहित कुल ₹11,100/- का मशरूका जप्त किया गया।
इस प्रकरण में अपराध क्रमांक 789/25 दर्ज किया गया है, जिसमें आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।