महाविद्यालय में “पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर व्याख्यान का आयोजन

डॉ प्रीति शर्मा के मार्गदर्शन में मानसिक स्वास्थ्य उन्नयन एवं परामर्श समिति तथा यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में “पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ अभया जोगलेकर ने स्वस्थ जीवनशैली, पोषक तत्वों के महत्व और स्वच्छता की आदतों पर विस्तार से चर्चा की।

Nov 13, 2025 - 16:39
Nov 13, 2025 - 16:56
 0  193
महाविद्यालय में “पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर व्याख्यान का आयोजन

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, आरंग |  महाविद्यालय में “पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रीति शर्मा के मार्गदर्शन में मानसिक स्वास्थ्य उन्नयन एवं परामर्श समिति तथा यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना, तथा स्वयं, परिवार और महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना था।

मुख्य वक्ता डॉ अभया जोगलेकर, प्राचार्य, बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग का स्वागत गमला भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम का परिचय समिति के संयोजक श्री जितेंद्र यादव ने दिया तथा वक्ता का परिचय श्रीमती अनुराधा साहू ने प्रस्तुत किया।

डॉ अभया जोगलेकर ने अपने व्याख्यान की शुरुआत कछुआ और खरगोश की कहानी से की और विद्यार्थियों को संतुलित जीवनशैली, भोजन, तनाव नियंत्रण, फिटनेस, नींद और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने पोषक तत्वों की आवश्यकता, कमी से होने वाले दुष्परिणाम तथा स्वच्छता की आदतों पर भी विस्तार से जानकारी दी।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रीति शर्मा ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।” उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में पोषण और स्वच्छता को प्राथमिकता देने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ रोसमीना कुजूर ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ युगबोध पटले, प्रभारी यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सभी प्राध्यापक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।