देवर्षि नारद जयंती पर दंतेवाड़ा में पत्रकारिता संवाद समारोह, उत्कृष्ट पत्रकार सम्मानित
देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर दंतेवाड़ा में पत्रकारिता संवाद समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता की वर्तमान चुनौतियों, समाज में मीडिया की भूमिका और बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ मीडिया के योगदान पर चर्चा हुई। इस दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान भी प्रदान किए गए।
UNITED NEWS OF ASIA. नवीन चौधरी, दंतेवाड़ा l देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर श्री माधव सेवा समिति गीदम के तत्वावधान में दंतेवाड़ा ग्रंथालय में उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान एवं पत्रकारिता संवाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पत्रकारिता के मूल्यों, समाज में मीडिया की भूमिका तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में पत्रकारों के योगदान पर विचार-विमर्श करना रहा।