CSPTCL की JE भर्ती में 43 पद खाली, कांग्रेस ने नियुक्ति प्रक्रिया में देरी पर उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने CSPTCL की वर्ष 2023 की भर्ती प्रक्रिया में 43 कनिष्ठ अभियंता (JE) पद खाली रहने पर सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि वेटिंग सूची जारी नहीं होने से योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में है और सरकार को जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) की वर्ष 2023 की सहायक अभियंता (AE) और कनिष्ठ अभियंता (JE) भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर राज्य सरकार और विभागीय अधिकारियों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में प्रशासनिक लापरवाही के कारण 43 कनिष्ठ अभियंता पद अब भी रिक्त पड़े हैं, जिससे योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।