“ऑपरेशन मुस्कान में बड़ी सफलता: बालोद पुलिस ने 106 गुमशुदा लोगों को मिलाया परिवार से”
बालोद पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” और “ऑपरेशन तलाश” के तहत 106 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया। इस अभियान ने कई परिवारों में खुशियां लौटाईं।
UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद | बालोद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” एवं “ऑपरेशन तलाश” के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। इस अभियान के जरिए पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया, जिससे कई परिवारों में खुशियां लौट आईं।
पुलिस अधीक्षक Yogesh Kumar Patel के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Monika Thakur के मार्गदर्शन एवं डीएसपी Maya Sharma के पर्यवेक्षण में पूरे जिले में यह अभियान लगातार चलाया गया।
1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच चलाए गए इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 106 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल दस्तयाब किया। इनमें 01 बालक, 07 बालिकाएं, 69 महिलाएं और 29 पुरुष शामिल हैं।
गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र पतासाजी के लिए जिले के सभी थाना एवं चौकी स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, साइबर इनपुट और मुखबिर तंत्र का प्रभावी उपयोग करते हुए अभियान को सफल बनाया।
इस उल्लेखनीय कार्य में जिले के सभी थाना प्रभारियों, थाना स्टाफ, साइबर सेल, डीसीबी शाखा एवं बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा का विशेष योगदान रहा।
बालोद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर व्यक्ति को सुरक्षित खोजा जा सके।
यह अभियान न केवल पुलिस की सक्रियता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समर्पण और तकनीक के सही उपयोग से समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।