बचेली वार्ड 10 में तीन दिन बाद बहाल हुई जलापूर्ति, समाजसेवी बालाजी डाकूआ ने खुद ठीक की पाइपलाइन

बचेली नगर के वार्ड 10 में मुख्य पाइपलाइन टूटने से तीन दिनों तक जलापूर्ति ठप रही। समाजसेवी बालाजी डाकूआ ने वेल्डर न मिलने पर स्वयं पाइप की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल कराई। वार्डवासियों ने राहत की सांस लेते हुए उनकी सेवा भावना की सराहना की।

Dec 4, 2025 - 18:07
 0  138
बचेली वार्ड 10 में तीन दिन बाद बहाल हुई जलापूर्ति, समाजसेवी बालाजी डाकूआ ने खुद ठीक की पाइपलाइन

 UNITED NEWS OF ASIA. नवीन चौधरी, दंतेवाड़ा | जिले के बचेली नगर के वार्ड क्रमांक 10 में मुख्य जलापूर्ति पाइप लाइन टूट जाने के कारण पिछले तीन दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप रही जिससे वार्ड के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और महिलाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों को पानी के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा।

 स्थानीय नागरिकों ने इसकी जानकारी विभाग को दी थी, इसी दौरान समाजसेवी बालाजी डाकूआ ने मानवीय जिम्मेदारी समझते हुए आगे आकर स्वयं समस्या का समाधान किया। नगर पालिका के पास वेल्डिंग मशीन उपलब्ध थी लेकिन वेल्डर न मिलने पर उन्होंने खुद टूटे हुए पाइप की मरम्मत कर उसे दुरुस्त किया जिससे वार्ड में दोबारा जलापूर्ति शुरू हो सकी। सप्लाई चालू होते ही नागरिकों ने राहत की सांस ली और बालाजी डाकूआ की तत्परता, संवेदनशीलता और सेवा भावना की सराहना की।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसे समाजसेवी ही संकट के समय जनता के लिए सहारा बनते हैं। साथ ही वार्डवासियों ने भविष्य में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की अपेक्षा जताई ताकि आगे ऐसी समस्याएं न