अनूपपुर में पॉवर प्लांट मजदूरों की बहाली को लेकर पूर्व विधायक रामलाल रौतेल का धरना सफल

अमरकंटक पॉवर प्लांट में 8 मजदूरों की नौकरी जाने के विरोध में कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व पूर्व विधायक रामलाल रौतेल धरने पर बैठ गए। दबाव के बाद 5 मजदूरों को तुरंत बहाल किया गया और बाकी 3 को जल्द नौकरी पर रखने का आश्वासन मिला। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

Nov 18, 2025 - 11:03
 0  10
अनूपपुर में पॉवर प्लांट मजदूरों की बहाली को लेकर पूर्व विधायक रामलाल रौतेल का धरना सफल

 

  UNITED NEWS OF ASIA. श्याम तिवारी,  अनूपपुर। अमरकंटक पॉवर प्लांट में लम्बे समय से कार्यरत आठ मजदूरों को नौकरी से निकाले जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल स्वयं मजदूरों की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। बताया गया कि प्राइवेट कंपनी मेसर्स हैप्पी आउट सोर्स द्वारा इन मजदूरों को बिना किसी ठोस कारण के हटा दिया गया था। रौतेल ने कहा कि 6 नवंबर को श्रम विभाग को मजदूरों की बहाली के लिए पत्र सौंपा गया था और चेतावनी दी गई थी कि बहाली नहीं होने पर 17 नवंबर को कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया जाएगा। चूंकि कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए वे स्वयं धरने पर बैठ गए।

धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन व कंपनी प्रबंधन सक्रिय हुआ। इसके बाद अमरकंटक ताप विद्युत ग्रह के पांच मजदूरों को तत्काल वापस नौकरी पर रख लिया गया, जिसके बाद रौतेल ने धरना समाप्त कर दिया। शेष तीन मजदूरों को भी जल्द नौकरी पर रखने का आश्वासन दिया गया है। पूर्व विधायक रौतेल, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पांडेय, अमरकंटक ताप विद्युत ग्रह के अधिकारियों और निकाली गई महिला मजदूर ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी।