Toyota Fortuner New Generation: नए अवतार में एंट्री की तैयारी, मिलेंगे 5 हाई-टेक फीचर्स
टोयोटा अपनी नई जनरेशन फॉर्च्यूनर को कई बड़े तकनीकी और प्रीमियम अपडेट्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। नई SUV में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS सेफ्टी, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिससे यह अपने सेगमेंट की प्रतिद्वंद्वी SUVs को कड़ी टक्कर दे सकती है।
UNITED NEWS OF ASIA. भारतीय बाजार में अपनी दमदार मौजूदगी और शानदार ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए मशहूर Toyota Fortuner अब नए जनरेशन मॉडल के साथ आने की तैयारी में है। लंबे समय से ग्राहकों के बीच लोकप्रिय रही यह फुल-साइज SUV अब पहले से ज्यादा आधुनिक, प्रीमियम और तकनीक से लैस होने वाली है। कंपनी इसमें कई ऐसे फीचर्स जोड़ सकती है, जिनकी मांग ग्राहक लंबे समय से कर रहे थे।