सूरजपुर में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

सूरजपुर के जरही गांव के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रामजनम विश्वकर्मा को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Nov 29, 2025 - 13:35
 0  10
सूरजपुर में सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

 UNITED NEWS OF ASIA.  दिलशाद अहमद, सूरजपुर — जरही गांव के पास शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक रामजनम विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चरौदा गांव का रहने वाला था।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। भटगांव थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।