शिविर में राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। हितग्राहियों की ई-केवाईसी, आधार इनरोलमेंट और मोबाइल सीडिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके अलावा नए राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र नागरिकों से आवेदन भी प्राप्त किए गए।
शिविर में 50 से अधिक नागरिकों ने सहभागिता की। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने हितग्राहियों को राशन कार्ड से संबंधित प्रक्रियाओं, विभागीय योजनाओं और पात्रता के संबंध में जानकारी दी। नागरिकों को राशन कार्ड में दर्ज जानकारी को अद्यतन रखने तथा आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने के लिए भी जागरूक किया गया।
सहसपुर लोहारा में भी लगा सेवा संकल्प शिविर
इसी तरह विकासखंड सहसपुर लोहारा के जनपद पंचायत लोहारा में भी सेवा संकल्प शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 100 से अधिक हितग्राही शामिल हुए। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों को राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं, विभागीय योजनाओं और पात्रता संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी।
शिविर में पहुंचे हितग्राहियों की समस्याओं को सुना गया और आवश्यकतानुसार उनका निराकरण किया गया। राशन कार्ड में ई-केवाईसी, आधार से संबंधित प्रक्रिया तथा मोबाइल नंबर सीडिंग जैसी सेवाओं के संबंध में भी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई।
2.97 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को मिल रहा खाद्यान्न
खाद्य अधिकारी देवांगन ने बताया कि कबीरधाम जिले में कुल 2 लाख 97 हजार राशन कार्डों में दर्ज लगभग 9 लाख 39 हजार सदस्यों को निर्धारित पात्रता के अनुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की जानकारी को अद्यतन रखें और आवश्यकता के अनुसार ई-केवाईसी सहित अन्य जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कराएं। इससे पात्र हितग्राहियों को राशन एवं शासन की संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं और योजनाओं से संबंधित प्रक्रियाओं को नागरिकों के लिए आसान बनाना तथा उन्हें आवश्यक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।