रणवीरपुर पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा अवैध शराब और बाइक समेत 24,200 रुपए का सामान जब्त

कबीरधाम जिले के रणवीरपुर चौकी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम बीरेन्द्रनगर में घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी शराब, कुल 6.300 लीटर शराब और काला रंग की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई। जब्त सामान की कुल कीमत 24,200 रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Aug 30, 2026 - 10:24
 0  2
रणवीरपुर पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा अवैध शराब और बाइक समेत 24,200 रुपए का सामान जब्त

UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम l अवैध शराब बिक्री, परिवहन और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी रणवीरपुर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पौवा अंग्रेजी शराब और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 24,200 रुपए बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल और हेमसागर सिदार के निर्देशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के दिशा-निर्देशन में क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी रणवीरपुर सिकंदर कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 29 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बीरेन्द्रनगर में घेराबंदी की।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए हुलिए के एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल से शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपी मोटरसाइकिल के सामने सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर ले जा रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओम उर्फ तेजेश्वर मिश्रा, उम्र 20 वर्ष, निवासी बीरेन्द्रनगर, चौकी रणवीरपुर, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम बताया।

35 पौवा अंग्रेजी शराब बरामद

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे में रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 15 पौवा गोल्डन गोवा सुपरियर शराब, 10 पौवा बॉम्बे गोवा व्हिस्की, 5 पौवा एनवी बेस्टो रैयर व्हिस्की और 5 पौवा आईकॉन प्रीमियम व्हिस्की शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार कुल 35 पौवा शराब, जिसकी मात्रा 6.300 लीटर और कीमत 4,200 रुपए है, जब्त की गई। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त काले रंग की सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07-AF-3973, जिसकी कीमत करीब 20,000 रुपए है, को भी जब्त किया गया। इस तरह जब्त सामग्री की कुल कीमत 24,200 रुपए है।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री करने के मामले में थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 118/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सिकंदर कुर्रे, सहायक उप निरीक्षक योद्धा प्रसाद देशमुख, आरक्षक जितेन्द्र सिंह और आरक्षक मालिक राम छेदावी का विशेष योगदान रहा। रणवीरपुर चौकी पुलिस ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।