राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित ‘राम-नामी’ डॉक्यूमेंट्री पर रामनामी समुदाय से मिले पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
रायपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर मंत्री ने समुदाय के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने रामनामी समाज की आस्था, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल से नया रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ की लोक-सांस्कृतिक विरासत, रामनामी समाज की आस्था और परंपराओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में रामनामी समुदाय की आस्था, परंपरा और जीवनशैली पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान मिलने पर मंत्री ने समुदाय के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।