रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर मंगौड़ी सेंटर से नशीला सामान और नगदी बरामद, जेल प्रहरी पर भी आरोप
रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर स्थित मंगौड़ी सेंटर से गांजा, तंबाखू, नशीली गोलियां, सितार गुटखा के करीब 400 पैकेट, दो मोबाइल फोन और 70 से 72 हजार रुपये नगद बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई जेल प्रशासन की दबिश के दौरान हुई। सेंटर संचालक राजेश वर्मा, जो जेल प्रहरी के पद पर पदस्थ बताए जा रहे हैं, से सामान जब्त होने की बात कही गई है। हालांकि इस पूरे मामले में जेल विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रायपुर से सेंट्रल जेल से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां जेल के बाहर स्थित मंगौड़ी सेंटर से गांजा और विभिन्न मादक पदार्थों के साथ बड़ी मात्रा में नगदी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन ने दबिश देकर सेंटर से गांजा, तंबाखू, नशीली गोलियां, सितार गुटखा के करीब 400 पैकेट और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा करीब 70 से 72 हजार रुपये नगद बरामद किए जाने की भी जानकारी है।