रायगढ़ जीआरपी–आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, स्टेशन चेकिंग में 64 पाव देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में रायगढ़ स्टेशन क्षेत्र से 64 पाव देशी शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Jan 31, 2026 - 17:58
 0  3
रायगढ़ जीआरपी–आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, स्टेशन चेकिंग में 64 पाव देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA. महेंद्र अग्रवाल, रायगढ़ | रेल पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दिनांक 29 जनवरी 2025 को जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा संयुक्त स्टेशन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी धनिराम चंद्रा, पिता समारु राम चंद्रा, उम्र 55 वर्ष, निवासी सोनुमुड़ा, काली मंदिर के पास, रायगढ़ के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी बरामद की गई। बोरी के अंदर 28 पाव देशी मदिरा एवं 36 पाव मदिरा मसाला, कुल 64 पाव देशी शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5,840 रुपये बताई गई।

मौके पर शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 03/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में निरीक्षक आर.के. बोरझा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह, आरक्षक इंद्रजीत सिंह, गिरधर लहरे, अवधेश मिश्रा, लकेश्वर मिरी तथा आरपीएफ स्टाफ से उप निरीक्षक अखिल सिंह एवं सहायक उप निरीक्षक एस.आर. अनंत का सराहनीय योगदान रहा।