सिहावा की प्राथमिक शाला प्रेमनगर में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता 2025-26 के अंतर्गत सामाजिक अंकेषण सम्पन्न
सिहावा प्राथमिक शाला प्रेमनगर में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता 2025-26 के तहत सामाजिक अंकेषण किया गया। बच्चों से विषयवार प्रश्न पूछे गए, और पालकों व ग्रामवासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, सिहावा। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता 2025-26 के अंतर्गत प्राथमिक शाला प्रेमनगर, सिहावा में सामाजिक अंकेषण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान बच्चों से विषयवार प्रश्न (सोशल ऑडिटिंग) पूछे गए, जिससे उनकी शिक्षा और सीखने की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया। अंकेषण कार्य रामकिशोर सिन्हा द्वारा प्रत्येक छात्र से किया गया, जबकि संस्था प्रमुख बी. यदु ने कन्या आश्रम शाला सिहावा में अंकेषण का कार्य संपन्न कराया।
कार्यक्रम के अवसर पर नेवता भोजन का आयोजन भी किया गया, जिसमें सीमा ध्रुव द्वारा बच्चों को मिक्सचर, बिस्किट, केला, सेब आदि खिलाए गए। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका प्रजापति, उपाध्यक्ष राधिका पटेल, वार्ड पंच श्रीमती इंदिरा कश्यप, जमीला, लक्ष्मी पटेल, भूमिका टोमेश्वरी, प्रमिला अनसुईया, सेजबाई पटेल, रुकमणी, रमुला यादव, मीना, नीरा मरकाम, अमित पटेल, श्री चंद्र शेखर शांडिल्य** सहित बड़ी संख्या में पालक और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा स्तर की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करना और पालकों व स्थानीय समुदाय की सहभागिता के माध्यम से शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाना बताया गया।