ओवरटेक की कोशिश बनी काल, ट्रेलर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा नगर में राय पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और 14 वर्षीय पुत्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। पेंड्रा नगर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां ओवरटेक करने की कोशिश में एक बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उनके 14 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।