जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर कोरबा में नशामुक्ति अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय NCDC कोरबा में ब्लॉक स्तरीय निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 9 विद्यालयों के कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर नशामुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
UNITED NEWS OF AISA. भूपेंद्र साहू, कोरबा। जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार नशामुक्ति अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय NCDC कोरबा में ब्लॉक स्तरीय निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में निगम क्षेत्र के 9 हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों के कक्षा 9वीं और 11वीं के वे छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने अपने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी उपाध्याय ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि नशा से परिवार और समाज को बचाने में बच्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
ब्लॉक स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेजेस पंप हाउस के प्रियांश शर्मा और उजाला ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान साडा कन्या की दिव्या खुंटे और त्रिशा यादव को मिला, जबकि तृतीय स्थान पीएन श्री सेजेस बालको की आयुषी सिंह और श्रेया मिश्रा ने हासिल किया।
वहीं निबंध प्रतियोगिता में सेजेस हाईस्कूल दादरखुर्द के मो. फरहात आलम प्रथम स्थान पर रहे। शासकीय हाईस्कूल बुंदेली की निधि दिवाकर द्वितीय स्थान पर और सेजेस NCDC की श्वेता एक्का तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के अंत में सेजेस NCDC की प्राचार्य डॉ. अल्का फिलिप्स ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में प्राचार्य अनिता ओहरी, सनराइज स्कूल की व्याख्याता किरण सिदार और संकुल समन्वयक बाल गोविंद श्रीवास ने अपनी भूमिका निभाई। एमआईएस प्रशासक बीपी कश्यप द्वारा निर्णायकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।