नगरी की बेटी आयशा फातिमा का MBBS के लिए चयन

नगरी की प्रतिभावान छात्रा आयशा फातिमा का चयन MBBS पाठ्यक्रम के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर में हुआ है। उनकी सफलता से परिवार सहित नगरी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Sep 23, 2026 - 15:16
 0  2
नगरी की बेटी आयशा फातिमा का MBBS के लिए चयन

UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l नगरी की होनहार एवं प्रतिभावान छात्रा आयशा फातिमा ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आयशा फातिमा पिता सरफराजुद्दीन रज़वी का चयन MBBS पाठ्यक्रम के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज कांकेर में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ नगरी क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

आयशा फातिमा शुरू से ही मेधावी और परिश्रमी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महानदी एकेडमी, नगरी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय नगरी से B.Sc. में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। लगातार मेहनत और लगन के परिणामस्वरूप उन्होंने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश हासिल किया है।

आयशा के MBBS के लिए चयन की खबर मिलते ही परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया जा रहा है। परिवार और नगरवासियों ने उम्मीद जताई है कि आयशा आगे भी अपनी मेहनत और लगन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगी।

आयशा की सफलता पर आसिफ इकबाल खान, इरशाद खान, अब्दुल वहीद खान, फारूक अली, योगेश साहू, गजेन्द्र कंचन, फारूक लोहानी, असलम बेग, प्रमोद साहू, हरक निषाद, साबिर मेमन, अनीस भाई, फरीद खान, नरेश छेदैहा, बसंत हिरवानी, विनय तिर्की, रोशन तिवारी, मुकीम खान और इस्माइल मेमन सहित परिजनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने बधाई दी।

शुभचिंतकों ने आयशा फातिमा को MBBS में चयन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनकी यह उपलब्धि नगरी क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी मानी जा रही है।