कोरबा में मातृ दिवस पर भव्य आयोजन, मातृ शक्ति सम्मान और “Queen of Chhattisgarh Season-3” ने बिखेरा जलवा
नवप्रभा सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा कोरबा में मातृ दिवस 2026 के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में “51 मातृ शक्ति वंदन सम्मान”, “Mom with Stylish Safar” और “Queen of Chhattisgarh Season-3” जैसे आयोजन हुए, जिनमें महिलाओं, युवतियों, बच्चों और ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर l कोरबा में मातृ दिवस 2026 के अवसर पर नवप्रभा सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होटल औरा गौड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में मातृत्व सम्मान, महिला सशक्तिकरण और नारी प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया। आयोजन समिति में कविता सोनी, राकेश सोनी, आशीष अग्रवाल, रीना साहू, आकांक्षा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, प्रिया कुलदीप, दीपक साहू, जयेश सोनी और दीपान सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में “51 मातृ शक्ति वंदन सम्मान 2026”, “Mom with Stylish Safar” और “Queen of Chhattisgarh Season-3” जैसे आकर्षक आयोजन हुए। इसमें महिलाओं, युवतियों, बच्चों और ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा प्रदेश वक्ता शताब्दी पांडे, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, एनजीओ प्रदेश प्रकोष्ठ सह-संयोजक पल्लवी पांडे, बाल कल्याण समिति सदस्य उमा सराफ और जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की डॉ. अंजना सिंह मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे महिला सम्मान और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत “Queen of Chhattisgarh 2026” प्रतियोगिता से हुई। प्रतियोगिता के निर्णायक विष्णु निर्मलाकर और गौरव गर्ग रहे। प्रतियोगिता में युवतियों से लेकर 52 वर्ष तक की महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर प्रतिभागियों ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देते हुए पारंपरिक परिधानों में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
सीनियर वर्ग में नमिता केदार ने पहला, भुवनेश्वरी जायसवाल ने दूसरा और रानू विश्वकर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अस्मिता सिंह पहले, आर्य गुप्ता दूसरे और गार्गी भायॉ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं ट्रांसजेंडर वर्ग में सोनिया ने पहला, श्रुति सिंह ने दूसरा और मीठी ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को ताज, प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
मातृ दिवस के विशेष आकर्षण “Mom with Stylish Safar” प्रतियोगिता में भी शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। प्रतियोगिता के निर्णायक रिंकू बैरागी, रूमा बैरागी, पूर्णिमा सोनी, डॉ. ज्योति बाला और मेरी संगीता एक्का रहीं। भारतीय परिधानों में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ज्योति देवांगन और स्वाति सिंह राजपूत संयुक्त रूप से प्रथम रहीं, जबकि वंदना शाह दूसरे और गुरजीत कौर सलेजा तीसरे स्थान पर रहीं। विशेष प्रतिभा के लिए सुनीता साहू और रेश्मा लकड़ा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “51 मातृ शक्ति वंदन सम्मान 2026” के तहत चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में संजीवनी केयर कोरबा, कोलंबिया प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी रायपुर, डी.डी. स्कूल कोरबा और निदान वेलनेस सेंटर का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन समिति की प्रमुख कविता सोनी ने बताया कि नवप्रभा सेवा समिति लगातार महिला सम्मान, सामाजिक जागरूकता और प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है।