कुम्हारी टोल प्लाजा में वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षक को कुचलने की कोशिश, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार चालक ने आरक्षक को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर सिरसा गेट के पास वाहन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक गंभीर घटना सामने आई, जहां तेज रफ्तार कार चालक ने पुलिस आरक्षक को कुचलने का प्रयास किया। घटना के बाद यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो आरोपियों को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।