कोनकोना राशन दुकान में शक्कर वितरण पर सवाल, ₹17 की जगह ₹20 लेने और कम तौल के आरोप
कोरबा जिले के पौड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोनकोना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में शक्कर वितरण को लेकर हितग्राहियों ने निर्धारित दर से अधिक राशि लेने और कम तौल किए जाने के आरोप लगाए हैं। हितग्राहियों के अनुसार ₹17 प्रति किलो निर्धारित शक्कर के लिए ₹20 लिए जा रहे हैं और एक किलो की मात्रा में 60 से 70 ग्राम तक कमी होने का दावा किया गया है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
UNITED NEWS OF ASIA. राहुल गुप्ता, कोरबा l कोरबा जिले के पौड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोनकोना में संचालित शासकीय उचित मूल्य विक्रय केंद्र में शक्कर वितरण को लेकर हितग्राहियों ने शिकायतें सामने रखी हैं। जागृति स्व सहायता समूह द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकान, आईडी क्रमांक 552005067, में शक्कर वितरण के दौरान निर्धारित दर से अधिक राशि लिए जाने और कम तौल किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।