खड़ामाचा के तालाब में उतरा 30 हाथियों का दल, शावकों संग अठखेलियों का मनमोहक दृश्य
जशपुर जिले के खड़ामाचा गांव में लगभग 30 हाथियों का दल तालाब में उतरकर पानी में मस्ती करता नजर आया। हाथियों और शावकों की अठखेलियों का खूबसूरत वीडियो सामने आया है। वन विभाग लगातार झुंड की निगरानी कर रहा है।
UNTED NEWS OF ASIA. योगेश यादव, जशपुर l जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र अंतर्गत खड़ामाचा गांव में हाथियों का एक बड़ा दल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां करीब 30 हाथियों का झुंड एक तालाब में उतरकर पानी में मस्ती करता नजर आया। हाथियों और उनके शावकों की अठखेलियों का मनमोहक वीडियो सामने आने के बाद यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।