कवर्धा में ऊर्जा पार्क का साइंस पार्क तैयार, 34 से अधिक वैज्ञानिक मॉडल से आसान होगा विज्ञान का ज्ञान
कवर्धा के मजगांव रोड स्थित ऊर्जा पार्क परिसर में विकसित साइंस पार्क का कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने निरीक्षण किया। पार्क में 34 से अधिक वैज्ञानिक मॉडल और प्रयोग स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से बच्चे विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को प्रयोग एवं गतिविधियों के जरिए आसानी से समझ सकेंगे। कलेक्टर ने साफ-सफाई, बुनियादी सुविधाओं और शेष निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कबीरधाम जिले के मजगांव रोड स्थित ऊर्जा पार्क परिसर में विकसित किए गए साइंस पार्क का कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में स्थापित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन किया और बच्चों एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, आवश्यक बुनियादी सुविधाओं और शेष निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।