कबीरधाम पुलिस का साइबर जागृति अभियान, महिलाओं और छात्राओं को स्मार्टफोन प्राइवेसी व सुरक्षित ब्राउज़िंग की दी जानकारी
कबीरधाम पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक संचालित सात सप्ताह के साइबर जागृति अभियान के चौथे सप्ताह में महिलाओं और छात्राओं को स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले के थाना और चौकी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सोशल मीडिया सुरक्षा, संदिग्ध लिंक, फर्जी वेबसाइट, ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर बुलिंग और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से बचाव की जानकारी दी जा रही है। साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कबीरधाम। साइबर अपराधों से आमजन को सुरक्षित रखने और डिजिटल माध्यमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कबीरधाम पुलिस द्वारा सात सप्ताह का साइबर जागृति अभियान संचालित किया जा रहा है। 15 अगस्त 2026 से 2 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के चौथे सप्ताह में विशेष रूप से महिलाओं और छात्राओं को स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।