कबीरधाम जिला उपेक्षित, बजट मे बेरोजगार युवाओं, किसानो को ठग लिया - विकाश केशरी
विजन 2047 की बात पर वर्तमान परिस्थिति पर कोई स्पष्ट योजना नहीं
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। आज जारी हुए छत्तीसगढ़ बजट को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता विकाश केशरी ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। विकाश ने कहा की बीजेपी की सरकार अतीत और भविष्य की बात करती है पर वर्तमान मे नीति सुधार के लिये कोई जरूरी काम नहीं करना चाहती है। छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में कवर्धा जिले के युवाओं, छात्रों और किसानों के लिए आवश्यक प्रावधानों का अभाव है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज प्रस्तुत 1.72 लाख करोड़ रुपये के बजट में ‘संकल्प’ का सिर्फ विज़न है, परन्तु कबीरधाम जिले सहित पुरे राज्य की वास्तविक जरूरतों को पर्याप्त रूप से समाहित नहीं किया गया।
युवाओं के लिए रोजगार सृजन
बजट में उद्योग विस्तार के लिए 23 औद्योगिक पार्कों का प्रावधान है, पर कवर्धा जैसी ग्रामीण अर्थव्यवस्था में रोजगार के स्पष्ट लक्ष्य तथा स्थानीय युवाओं के कौशल प्रशिक्षण केन्द्र नहीं घोषित किए गए।
बेरोज़गारी दूर करने के लिए ठोस नीति, कोचिंग केंद्र, स्टार्टअप सहायता और स्वरोजगार निधि का जिला स्तर पर प्रावधान नहीं है।
छात्रों के लिए उच्च शिक्षा व कौशल
– Education Cities तथा छात्रावास के लिए कुछ राशि है, पर कवर्धा में नई तकनीकी/व्यावसायिक संस्थाओं का सृजन तथा प्रतियोगी परीक्षा तैयारी सहायता बजट मे अनुपस्थित।
CG विश्वविद्यालयों और संस्थानों के लिये आवंटन अन्य महानगरों के मुकाबले अप्रत्यक्ष और कम दिखाई देता है।
किसानों और कृषि विकास के लिए प्रावधान नहीं सिर्फ जुमला
प्राकृतिक खेती तथा ग्रामीण सड़क के कुछ जुमला नुमी प्रावधान हैं, लेकिन मुख्य कृषि निवेश, सिंचाई बुनियादी ढांचा, फसल विपणन सहायता तथा कृषि नवप्रवर्तन के लिए कोई बड़ा बजट नहीं।
कृषक उन्नति योजनाओं के लक्ष्य अस्पष्ट हैं और किसानों के आय वृद्धि हेतु ठोस रोडमैप नहीं पेश किया गया है।
कवर्धा में उच्च शिक्षा-तकनीकी संस्थानों हेतु विशेष बजट निर्माण होना चाहिए था,स्थानीय युवाओं के कौशल विकास केंद्र तथा स्वरोजगार फंड की घोषणा की जानी चाहिए थी।
किसानों के लिए विस्तृत कृषि समृद्धि योजना एवं सिंचाई निवेश की प्रतिबद्धता स्पष्ट होनी थी एवं स्थानीय कृषि उत्पादों के विपणन तथा ग्रामीण उद्योगों के लिए बाजार सुविधा की व्यवस्था करना चाहिए।
इस बजट से स्पष्ट है कि बीजेपी की सरकार विजन 2047 के नाम पर फिर से जुमलेबाजी करके छग की जनता को ठगना चाहती है कबीरधाम जैसे जिलों के लिए वर्तमान परिस्थितियों हेतु आवश्यक घोषणाएं बजट मे न होना इस बात का प्रमाण है।