कबाड़ी दुकानों पर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, संदिग्ध लोहे का कबाड़ जब्त — सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई

बिलासपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने खपरगंज क्षेत्र में कबाड़ी दुकानों की सरप्राइज चेकिंग कर चोरी के समान की खरीदी-बिक्री रोकने सख्त निर्देश दिए। जांच के दौरान एक कबाड़ी की दुकान से 250 किलो संदिग्ध लोहे का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई कर आगे भी निगरानी जारी रखने की बात कही।

Nov 11, 2025 - 17:06
 0  15
कबाड़ी दुकानों पर पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, संदिग्ध लोहे का कबाड़ जब्त — सिटी कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई

UNITED NEWS OF ASIA. विष्णु, बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में संचालित कबाड़ी दुकानों पर अचानक छापामार कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री पर लगाम लगाने सख्त कदम उठाए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में की गई।

 

पुलिस दल ने रविवार को खपरगंज क्षेत्र में स्थित कबाड़ी दुकानों की सरप्राइज चेकिंग (Surprise Checking) की। जांच के दौरान कबाड़ी दुकानदार जावेद मेमन, अकबर कुरैशी, मधु विश्वकर्मा, अक्षय कुमार गुप्ता एवं हुसैन सैफी की दुकानों की बारीकी से जांच की गई, लेकिन किसी प्रकार का संदिग्ध या चोरी का सामान नहीं मिला। पुलिस ने सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे चोरी के समान की खरीदी-बिक्री से पूर्णतः दूर रहें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

वहीं, जांच के दौरान कबाड़ी दुकानदार दिनेश साहू पिता स्व. सुखदेव प्रसाद साहू (उम्र 54 वर्ष, निवासी खपरगंज) की दुकान में संदिग्ध लोहे का कबाड़ मिला। पुलिस ने मौके से 210 किलो लोहे की रॉड और 2 नग लोहे के दरवाजे (कुल वजन लगभग 250 किलो) बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹6230 बताई गई। दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने कबाड़ को धारा 35(1-4) बीएनएसएस / 303(2) बीएनएस के तहत विधिवत जब्त किया।

सिटी कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में चोरी के सामान की खरीदी-बिक्री करने वालों पर निगरानी और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को चोरी के सामान की अवैध खरीद-फरोख्त की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन की सतर्कता और अपराध रोकथाम की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है, जिससे शहर में चोरी के सामान के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मि