जशपुर में गौवंश वध मामले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में गौवंश वध के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार, दो मोटरसाइकिल और टॉर्च जब्त किए गए हैं। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. योगेश यादव, जशपुर l जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में गौवंश वध के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार, दो मोटरसाइकिल और एक टॉर्च बरामद कर जब्त कर ली है। मामले में दो अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश लगातार जारी है।