गरियाबंद के पितईबंद में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका में जांच तेज
गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम पितईबंद में एक युवक का शव उसके घर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक के शरीर पर लोहे की रॉड से हमले जैसे निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है और फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. राधे पटेल, गरियाबंद l गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पितईबंद में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उत्तम भारती के रूप में हुई है। युवक का शव उसके घर के सामने ही मिला, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।