कबीरधाम में प्रशासन सख्त: अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 50 बोरी जब्त

कवर्धा जिले में अवैध धान परिवहन रोकथाम को लेकर प्रशासन की कार्रवाई तेज है। ग्राम शीतलपानी में संयुक्त टीम ने 50 बोरी अवैध धान जब्त किया।

Nov 19, 2025 - 18:07
 0  28
कबीरधाम में प्रशासन सख्त: अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 50 बोरी जब्त

  UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। जिले में अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने प्रशासन लगातार सक्रिय है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश पर सीमावर्ती व संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में ग्राम शीतलपानी में संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध वाहन की जांच की। परिवहनकर्ता नर्मदा साहू से धान परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संयुक्त टीम ने मौके से 50 बोरी अवैध धान जब्त किया।

इस कार्रवाई में संचालनालय खाद्य, रायपुर से सहायक संचालक पंकज सेतपाल और खाद्य निरीक्षक  गौरव सहित राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। विशेष रूप से रेंगाखार के नायब तहसीलदार  साहू और उनकी टीम ने सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने स्पष्ट किया है कि कबीरधाम जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। खरीदी सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में चौकसी और मजबूत की गई है, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।