दो दिन से लापता युवक का शव शीतला तालाब में मिला, जांच में जुटी पुलिस
गुण्डरदेही के शीतला तालाब में दो दिनों से लापता 35 वर्षीय संतोष पटेल का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।
UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l बालोद जिले के गुण्डरदेही नगर में उस समय सनसनी फैल गई, जब शीतला तालाब से दो दिनों से लापता एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष पटेल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे नगर में शोक का माहौल बन गया।