पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के निवास पर फहराया तिरंगा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को किया नमन
नगरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के निवास पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए देश के वीर शहीदों को नमन किया और उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर बलिदान को याद किया। डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l नगरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के निवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।