दुर्ग में जलभराव और निर्माण कार्य से यातायात प्रभावित, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
भारी बारिश के कारण कुम्हारी ओवरब्रिज के पास जलभराव और सिरसा गेट मार्ग पर निर्माण कार्य के चलते दुर्ग पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। विभिन्न मार्गों से आने वाले भारी वाहनों और अन्य यात्रियों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से पर्याप्त समय लेकर यात्रा करने और निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है।
UNITED NEWS OF ASIA. भारती कौर, दुर्ग l दुर्ग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रायपुर-दुर्ग राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव होने से वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई है। वहीं सिरसा गेट मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण इस मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। स्थिति को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों के लिए विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।