धमतरी पुलिस की संवेदनशील पहल: मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्ध महिला को सुरक्षित पहुंचाया राज्य मानसिक चिकित्सालय
धमतरी पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक अज्ञात वृद्ध महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया। डायल-112 और चौकी बिरेझर पुलिस की तत्परता से महिला को पहले जिला चिकित्सालय ले जाया गया और न्यायालय के आदेश के बाद राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय, सेंदरी (बिलासपुर) में भर्ती कराया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l धमतरी पुलिस ने एक बार फिर मानवता और जनसेवा का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक अज्ञात वृद्ध महिला को सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में चौकी बिरेझर पुलिस और डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को संरक्षण में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय, सेंदरी (बिलासपुर) में भर्ती कराया।